Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड : इन पांच जिलों में आज बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी!

उत्तराखंड : इन पांच जिलों में आज बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी!

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम मेहरबान है। पर्वतीय जिलों में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे के भीतर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना जताई है। बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। पर्वतीय इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। राजधानी दून में आसमान साफ रहेगा। आसमान साफ रहने से फिर अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंचने की संभावना है।
पर्वतीय इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। चार धाम यात्रा मार्ग पर भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं चारधाम यात्रियों की यात्रा पर मौसम खलल डाल सकता है। ऐसे में यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन की थोड़ी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मैदानी इलाकों में आमतौर पर मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply