Thursday , May 2 2024
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तरकाशी : खाई में गिरा वाहन, तीन की मौत, दस घायल

उत्तरकाशी : खाई में गिरा वाहन, तीन की मौत, दस घायल

उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाइवे ओजरीडबरकोट में बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसमें 13 लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक यात्री वाहन वाहन संख्या यूके-14 टी०ए०-0635 यमुनोत्री से बड़कोट की ओर आ रहा था। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। ये सभी यमुनोत्री धाम दर्शन करने हेतु जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बड़कोट से पुलिस, एसडीआरएफ ​की टीम मौके पर पहुची। रात्रि होने के कारण पुलिस को रेस्क्यू कार्य मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर घायलों को 108 की मदद से बड़कोट स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

घायलों में –

. दिनेश पुत्र श्री किशन उम्र 35 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र
. मोनिका पुत्री श्री बालकिशन उम्र 24 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र
. बालकृष्ण कोसरे उम्र 41 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र
. अन्नू पुत्री श्री अशोक उम्र 04 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
. रचना पत्नी श्री अशोक उम्र 38 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
. वोदी पुत्री श्री प्रशांत उम्र 10 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
. लक्ष्मी पत्नी श्री बालकिशन उम्र 46 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र
. कृतिका पुत्री श्री अशोक उम्र 15 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
. प्रेरणा उम्र 08 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र
. प्रमोद पुत्र श्री तुलसीराम उम्र 52 वर्ष निवासी निवासी तुनसार महाराष्ट्र

मृतकों में-

. पूरणनाथ नाथ (40) पुत्र भोपाल नाथ निवासी शिव दर्शन सीएचसी लि. पीएमजीपी कालोनी महाकाली केल्स रोड अंधेरी ईस्ट मुंबई
. जयश्री अनिल कोसरे (26) पुत्री अनिल कोसरे निवासी तुनसार जिला भंडारा महाराष्ट्र
. अशोक महादेव राव (40) पुत्र महादेव राव भैंडे निवासी नागपुर, जिला नागपुर महाराष्ट्र

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply