उत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूननैनीतालपिथौरागढ़पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड के इन पांच जिलों में 24 घंटे के भीतर होगी भारी बारिश

  • मौसम विभाग ने रेड अलर्ट किया जारी
  • प्रशासन ने दिए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्कता के आदेश

देहरादून। उत्तराखंड के कई इलाकों में मंबलवार सुबह से ही बारिश हो रही है। वहीं कई जगह अब भी सड़कंे बंद पड़ी हैं। उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली है। मौसम विभाग ने देहरादून सहित पांचों जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की संभावना जताई है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी जैसे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े तमाम विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में सतर्क रहें। इसके अलावा नदियों का जलस्तर बढ़ने पर किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के इंतजाम करने की बात कही। इसके लिए सरकारी स्कूलों के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा है।
यमुनोत्री हाईवे खनेड़ा पुल के पास मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया है। हाईवे को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है। चमोली जिले में 21 संपर्क मार्ग जगह-जगह मलबा और भूस्खलन से बंद पड़े हुए हैं। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार चैथे दिन मंगलवार को भी बंद है।

Leave a Reply