Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे इन जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे इन जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक सर्दी का सितम जारी है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लोगों की लगातार टेंशन बढ़ाए हुए है। मैदानी क्षेत्र सुबह और शाम कोहरे की चपेट में आ रहे हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घटों में राज्य के सभी पर्वतीय और मैदानी जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 25 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना है जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर एवं हरिद्वार जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं उच्च हिमालई क्षेत्रों में बारिश के साथ ही बर्फबारी होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक शीतलहर की पूरी भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी के चलते भूस्खलन , हिमस्खलन की भी पूरी संभावना है ऐसे में सरकार, शासन, जिला प्रशासन के अधिकारियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply