Monday , March 2 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, राफ्ट पलटने से एक पर्यटक की मौत

ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, राफ्ट पलटने से एक पर्यटक की मौत

ऋषिकेश। गंगा में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। शिवपुरी से मुनिकीरेती के बीच राफ्टिंग के दौरान रोलर कोस्टर रैपिड में राफ्ट पलट गई। इस दौरान कोलकाता बंगाल से यहां घूमने आए 62 वर्षीय पर्यटक की डूब कर मौत हो गई। शव को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया है। मृतक की पहचान शुभाशीष बर्मन (62 वर्ष ) निवासी विद्यासागर रोड कोलकाता बंगाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार कोलकाता बंगाल से कुछ 16 पर्यटक यहां घूमने आए थे। दो अलग-अलग राफ्ट में यह लोग सवार हुए। सभी लोग राफ्टिंग के लिए शिवपुरी से रवाना हुए। शिवपुरी से आगे मुनिकीरेती से करीब आठ किलोमीटर पहले रोलर कोस्टर रैपिड पर राफ्ट पलट गई।
तभी गाइड ने साथ चल रही है एक अन्य क्याक गाइड की मदद से सभी पर्यटकों को बाहर निकाला। इस बीच शुभाशीष बर्मन के पेट में ज्यादा पानी चला गया और वह बेहोश हो गए। उन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply