Thursday , February 26 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : क्वारंटाइन में रह रहे हरिद्वार के युवक ने लगाई फांसी

देहरादून : क्वारंटाइन में रह रहे हरिद्वार के युवक ने लगाई फांसी

  • हाल ही में जबलपुर से लौटने पर संकेत मेहरा को बालावाला स्थित एक सेंटर में किया गया था क्वारंटाइन  

देहरादून। क्वारंटाइन में रखे गए एक युवक ने फांसी लगा ली। युवक देहरादून के बालावाला स्थित एक क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। जानकारी के मुताबिक हरिद्वार निवासी युवक संकेत मेहरा को बालावाला स्थित एक क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। संकेत को हाल ही में जबलपुर से लौटने पर यहां क्वारंटाइन किया गया था। अचानक आत्महत्या की खबर आते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। इस क्वारंटाइन सेंटर में 70 लोगों को रखा गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि संकेत का शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply