कोरोना : अब सचिवालय कर्मियों पर मंडराया खतरा!
खतरे की घंटी
- सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी का भाई निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
- रिपोर्ट आने तक विश्वकर्मा भवन स्थित एक अनुभाग सील, सभी कर्मी होंगे क्वारंटाइन
देहरादून। आज शुक्रवार को सचिवालय के एक कार्मिक का भाई कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में सचिवालय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर विश्वकर्मा भवन स्थित एक अनुभाग को सील कर दिया है। सहायक समीक्षा अधिकारी की टेस्ट रिपोर्ट आने तक अनुभाग के सभी कर्मचारियों को फिलहाल क्वारंटीन होने के कहा गया है। सचिव सचिवालय प्रशासन बीएस मनराल ने अनुभाग कक्ष बंद किए जाने की पुष्टि की है।
यहाँ भी पढ़ें – देहरादून : क्वारंटाइन में रह रहे हरिद्वार के युवक ने लगाई फांसी
