Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरिद्वार : भाजपा का आज से परिवार संपर्क अभियान शुरू

हरिद्वार : भाजपा का आज से परिवार संपर्क अभियान शुरू

  • प्रधानमंत्री मोदी की चिट्ठी व पत्रक लेकर घर घर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता

हरिद्वार से दीपक मिश्रा।
भाजपा द्वारा केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में परिवार संपर्क अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। जिसके तहत सभी पार्टी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि प्रत्येक बूथ में जाकर परिवार संपर्क अभियान के तहत प्रधानमंत्री का हस्ताक्षरयुक्त पत्र परिवार के सदस्यों को सौंपेंगे। जिसमें केंद्र सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां और मोदी का जनता के लिए संदेश भी लिखा है।
आज गुरुवार को भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी और मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री के संकल्प पत्र वितरण कार्यक्रम शुरू किया। जिले में बूथ स्तर तक वितरण की शुरुआत मध्य हरिद्वार स्थित आवास विकास कॉलोनी से की गई। 11 जून से शुरू होने वाले परिवार सम्पर्क अभियान का हैशटैग हमारा संकल्प आत्मनिर्भर भारत निर्धारित किया गया है। भाजपा ने सभी कार्यकर्ताओं से विशेष आग्रह भी किया है। उन्होंने कहा कि फ़िज़िकल डिसटेंसिंग, फेस कवर व अन्य नियमों का पालन करें और फेसबुक व ट्विटर पर पोस्ट डालते समय इस हैशटैग को अवश्य प्रयोग करें।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 17 जून तक चलेगा इस कार्यक्रम में सभी विधायक, मंडल अध्यक्ष, सभासद, पार्षदों सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता आज से अपने-अपने बूथ में जाकर इस संकल्प पत्र का वितरण करेंगे। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply