Thursday , February 26 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल, जानें लेटेस्ट अपडेट

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल, जानें लेटेस्ट अपडेट

देहरादून। उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन प्रदेश में ठंड में इजाफा हो गया है। जहां पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड लोगों की मुशेकिलें बढ़ा रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा दुश्वारी बढ़ा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग की ओर से शनिवार को मैदानी जिलों में घना कोहरा छाने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कुछ क्षेत्रों में कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है।

मौसम को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हालांकि इस दौरान प्रदेश के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …