Monday , June 23 2025
Breaking News
Home / अपराध / मानवता शर्मसार! पहले महिला को पिलाई जबरन शराब, फिर बीच सड़क पर ही किया रेप, लोग बनाते रहे वीडियो

मानवता शर्मसार! पहले महिला को पिलाई जबरन शराब, फिर बीच सड़क पर ही किया रेप, लोग बनाते रहे वीडियो

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां फुटपाथ पर दिनदहाड़े एक भिक्षुक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। इस खौफनाक घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। आरोपी ने महिला को शराब पिलाकर सरेआम अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना उस जगह की है, जहां रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं।

जबरन पिलाई शराब…

दरअसल, उज्जैन के आगर नाका क्षेत्र में कबाड़ बीनने वाली एक महिला को आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को जबरन शराब पिलाई और रेप किया। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने रेप का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को घटना के बारे में जानकारी दी। कोतवाली क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि यह घटना तब सामने आई जब अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बनाया गया बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार की है। वहीं शिकायत मिलने के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया, आरोपी लोकेश ने पीड़िता से शादी करने का वादा किया, उसे शराब पिलाई और फिर उससे बलात्कार किया। कुछ लोग जो वहां से गुजर रहे थे, उन्होंने अपराध को रोकने के बजाय घटना का वीडियो बनाया। बाद में लोकेश मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि नशा उतरने पर महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply