Friday , May 3 2024
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: 17 वर्षीय अमित ने रचा इतिहास, 10 हजार मीटर रेस वॉक में जीता सिल्वर

अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: 17 वर्षीय अमित ने रचा इतिहास, 10 हजार मीटर रेस वॉक में जीता सिल्वर

नैरोबी। केन्या की राजधानी नैरोबी में खेली जा रही अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आज शनिवार को भारत के अमित खत्री ने इतिहास रच दिया। अमित 10 हजार मीटर वॉकिंग रेस में रजत पदक जीतने में सफल रहे। इस प्रतियोगिता में यह भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले भारत ने 4X400 मीटर रेस में कांस्य पदक जीता था। 
अमित ने यह दूरी 42 मिनट और 17.49 सेकेंड में पूरी की। जबकि स्वर्ण पदक कीनिया के हेरिस्टोन वान्योनी के नाम रहा जिन्होंने यह निर्धारित दूरी 42.10 84 समय में पूरी की। स्पेन के पॉल मेक्ग्रा ने 42:26.11 समय में दूरी तय कर कांस्य पदक जीता। यह पहली बार हुआ है जब भारत ने वॉकिंग स्पर्धा में दो पदक जीते हैं।
अमित शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन आखिरी के दो चक्कर केन्या के धावक ने उन्हें पीछे कर दिया। 17 वर्षीय अमित के लिए यह साल बेहतर रहा है। इस वर्ष की शुरुआत में उन्होंने 10 किमी दौड़ में एक नया राष्ट्रीय अंडर-20 रिकार्ड कायम किया था। इस दौरान उन्होंने 18वें राष्ट्रीय फेडरेशन कप में 40.97 सेकेंड के समय के साथ पदक जीता था। 

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply