Sunday , July 12 2026
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / ट्रंप ने तत्काल कोई कार्रवाई न करने के पुतिन को सराहा

ट्रंप ने तत्काल कोई कार्रवाई न करने के पुतिन को सराहा

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नवंबर में हुए चुनावों में कथित हस्तक्षेप को लेकर रूस के खिलाफ उठाए गए दंडात्मक कदमों के लिए वाशिंगटन के खिलाफ पलटवार न करने को लेकर वहां के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सराहना की है।
ट्रंप ने कल ट्वीट किया, ‘‘ :पुतिन द्वारा: तत्काल कोई कदम न उठाने की बेहतरीन सोच.. मुझे हमेशा से पता था कि वह काफी समझदार हैं।’’ पूर्व में रूसी राष्ट्रपति ने अमेरिकी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल जैसे को तैसा की तर्ज पर कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया था।

नवंबर में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ने जीत दर्ज की थी और वाशिंगटन ने रूस पर ‘अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाने के प्रयास’ करने का आरोप लगाया है।

पुतिन के अपने विदेश मंत्री ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा बृहस्पतिवार को 35 रूसी खुफिया एजेंटों को निष्कासित करने और अमेरिका में दो रूसी परिसरों को बंद करने के बाद अमेरिका के 35 अधिकारियों को निष्कासित कर जैसे को तैसा जवाब देने की सलाह दी थी ।

20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने जा रहे ट्रंप लगातार पुतिन की तारीफ करते रहे हैं।

About team HNI

Check Also

UAE में दो भारतीय नागरिकों को दी गई फांसी, जानिए किस अपराध में हुई थी मौत की सजा

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में दो भारतीय नागरिकों को फांसी दी गई है। भारत …

Leave a Reply