Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / तिरंगे के रंग में रंगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत

तिरंगे के रंग में रंगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत

आज भारत में बड़े ही धूम-धाम से 68वें गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस बार देश के साथ-साथ विदेश में भी लोग गणतंत्र मना रहे हैं। वहीं दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज ख़लीफ़ा भी तिरंगे में रंगी नज़र आई।अबु धाबी के युवराज मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नहयान इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि हैं।

बुर्ज ख़लीफ़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट से अंग्रेज़ी और अरबी भाषाओं में ये संदेश जारी किया, “आज की रात हम भारतीय गणतंत्र की 68वीं सालगिरह भारतीय तिरंगे को एलईडी लाइट के ज़रिए पूरी इमारत पर उभार कर मना रहे हैं।

”दुबई की इस इमारत की ऊंचाई 823 मीटर है और इसका नाम अबु धाबी के शासक और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ख़लीफ़ा बिन ज़ाएद अल नह्यान के सम्मान में रखा गया है। दुबई संयुक्त अरब अमीरात के सात भौगोलिक भूक्षेत्रों में से एक है। बता दें कि इस आज पूरे देश में अलर्ट जारी है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply