खेल

दीपा कर्माकर ने लौटाई सचिन की दी हुई BMW कार

भारत की जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने सचिन तेंदुलकर द्वारा दी गई बीएमडब्ल्यू कार को वापस लौटा दी है। दीपा को यह कार रियो ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन के लिए मिली थी। लेकिन दीपा ने अब यह कार वापस करके नई कार खरीद ली है। अब दीपा ने 25 लाख रुपए की ह्यूंडई एलेंट्रा कार खरीदी है।

इसलिए लौटाई बीएमडब्ल्यू 
22 वर्षीय दीपा ने अगरतला में सड़कों की हालात सही नहीं होने की वजह से यह कार वापस लौटाने का फैसला किया था। इसके साथ ही दीपा ने कहा था कि उनके शहर में बीएमडब्ल्यू का शोरूम और सर्विस सेंटर नहीं है। दीपा ने बताया था- त्रिपुरा में बीएमडब्ल्यू कार का कोई शोरूम या सर्विस सेंटर नहीं है।
अगर कार में कोई गड़बड़ होती है तो मैं इसे कैसे ठीक करवाऊंगी। इसके साथ ही अगरतला में इस कार के लायक सड़कें भी नहीं है। साथ ही दीपा ने कहा था- सर(उनके कोच बिशेश्वर नंदी) ने इस मामले पर वी. चामुंडेश्वरनाथ के साथ चर्चा की थी। वे बीएमडब्ल्यू कार कीमत की रकम मेरे बैंक अकाउंट में जमा कराने को तैयार हो गए।

Leave a Reply