दिल्लीराष्ट्रीय

दिल्ली में सुबह 6 बजे से 50 रुपये में मिलेगी 1 किलो CNG

नई दिल्ली
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में सीएनजी (CNG) और पीएनजी (Piped Natural Gas) के दाम बढ़ाने जा रही है।

कंपनी ने ट्वीट करके कहा है कि दिल्ली में 13 अक्टूबर सुबह 6 बजे से सीएनजी की कीमत 49.76 रुपये प्रति किलो होगी। 12 दिन में दूसरी बार सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े हैं।

अन्य शहरों में CNG की नई कीमत

  • अजमेर, पाली और राजसामंद: 65.02 रुपये प्रति किलो
  • कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर: 66.54 रुपये प्रति किलो
  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद: 56.02 रुपये प्रति किलो
  • गुरुग्राम: 58.20 रुपये प्रति किलो
  • रेवाड़ी: 58.90 रुपये प्रति किलो
  • करनाल और कैथल: 57.10 रुपये प्रति किलो
  • मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली: 63.28 रुपये प्रति किलो

ये भी पढ़ें

लगातार 5वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

हमसे फेसबुक में जुड़ने के लिए यहाँ click करे

इसके अलावा कंपनी ने पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव किया है। 13 अक्टूबर से राजधानी दिल्ली में पीएनजी की कीमत 35.11 रुपये प्रति SCM होगी। कुछ अन्य शहरों में पीएनजी की नई कीमत इस तरह होगी-

  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद: 34.86 रुपये प्रति SCM
  • गुरुग्राम: 33.31 रुपये प्रति SCM
  • रेवाड़ी और करनाल: 33.92 रुपये प्रति SCM
  • मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली: 38.37 रुपये प्रति SCM

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने ट्वीट में यह भी कहा है कि आईजीएल कनेक्ट मोबाइल ऐप से सेल्फ बिलिंग विकल्प का इस्तेमाल कर भुगतान करने वालों को पीएनजी की कीमत में 15 रुपये की छूट मिलेगी।

Leave a Reply