Monday , April 29 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / भीषण बस दुर्घटना, 12 लोगों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल

भीषण बस दुर्घटना, 12 लोगों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल

भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजम जिले में बीती रात एक भीषण बस दुर्घटना हुई। इसमें 12 लोगों की मौत होने की खबर है और सात अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायल व्यक्तियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम (ओएसआरटीसी) बस रायगड़ा से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर जा रही थी। ओएसआरटीसी बस की टक्कर एक निजी बस से आमने-सामने हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, दोनों बसों के सामने के हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। इस सड़क दुर्घटना में कम से कम दस यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मौतों की संख्या अब बढ़कर 12 हो गई है। हादसे के कारण 8 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज ब्रह्मपुर के एमकेसीजी अस्पताल में चल रहा है। अन्य यात्रियों को सामान्य चोटें आईं हैं, जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए मुफ्त चिकित्सा उपचार की घोषणा की है. यह सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। नवीन पटनायक ने परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply