Saturday , February 21 2026
Breaking News
Home / दिल्ली / तिहाड़ जेल के 32 कर्मचारियों की यूनिटेक प्रमोटर से मिलीभगत

तिहाड़ जेल के 32 कर्मचारियों की यूनिटेक प्रमोटर से मिलीभगत

नई दिल्ली
तिहाड़ जेल में बंद यूनिटेक के प्रमोटर चंद्रा बंधुओं की 32 जेल अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मिलीभगत पाई गई है। इनकी मदद से ही वे जेल के नियमों का उल्लंघन करने में सफल हुए।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर की रिपोर्ट को देखते हुए कोर्ट ने इस मामले में आगे जांच करने का निर्देश दिया था। आज दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

तिहाड़ जेल के 32 अधिकारियों के यूनिटेक के पूर्व प्रमोटर अजय चंद्रा और संजय चंद्रा के साथ मिलीभगत के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। कार्रवाई के लिए तिहाड़ जेल और गृह मंत्रालय को पत्र भी भेजा गया है।

ये भी पढ़ें

वरुण गाँधी हो रहे हैं कांग्रेस में शामिल जानिए हमारे साथ

हमसे फेसबुक में जुड़ने के लिए यहाँ click करे

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना की रिपोर्ट के आधार पर तिहाड़ जेल के अधिकारियों और जेल में बंद यूनीटेक के पूर्व प्रमोटर संजय और अजय चंद्रा बंधुओं के बीच साठगांठ की विस्तृत जांच का पिछले बुधवार को निर्देश दिया था।

26 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने चंद्रा बंधुओं को राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल से महाराष्ट्र में मुंबई की आर्थर रोड जेल और तलोजा जेल ट्रांसफर करने का निर्देश दिया था। ED ने उससे पहले कहा था कि वे जेलकर्मियों की मिलीभगत से जेल परिसर से अपना कारोबार-धंधा चला रहे हैं।

About team HNI

Check Also

पहले डाला गर्म तेल… फिर छिड़की लाल मिर्च, सोते हुए पति पर पत्नी की क्रूरता से मची चीख-पुकार

नई दिल्ली। दिल्ली के मदनगीर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 28 …

Leave a Reply