Thursday , June 4 2026
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / नए जानलेवा वायरस ने पसारे पैर, क्रूज शिप से निकले यात्री संक्रमित, जानें क्या है

नए जानलेवा वायरस ने पसारे पैर, क्रूज शिप से निकले यात्री संक्रमित, जानें क्या है

वॉशिंगटन। क्रूज शिप होंडियस में हंता वायरस फैलने के बाद अब एक और क्रूज कैरेबियन प्रिंसेस में नोरो वायरस फैल गया है। स्पेन के टेनेरिफ द्वीप पर खड़े हंता वायरस प्रभावित लग्जरी क्रूज शिप ‘एमवी होंडियस’ से निकाले गए यात्रियों को अब अलग-अलग देशों में भेजा जा रहा है, लेकिन इसी दौरान संक्रमण के नए मामले सामने आने लगे हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जहाज से निकाले गए 17 अमेरिकी यात्रियों में से एक व्यक्ति हंता वायरस से संक्रमित पाया गया है। हालांकि उसमें फिलहाल बीमारी के लक्षण नहीं दिखे हैं।

दूसरी तरफ, फ्रांस लौट रहे पांच यात्रियों में से एक की तबीयत उड़ान के दौरान बिगड़ गई और उसमें वायरस जैसे लक्षण दिखाई दिए। फ्रांस सरकार ने एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को सख्त क्वारंटीन में रखा है। वहीं अमेरिकी यात्रियों को नेब्रास्का मेडिकल सेंटर ले जाया जा रहा है, जहां उनकी विस्तृत जांच होगी। इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), स्पेनिश स्वास्थ्य मंत्रालय और क्रूज कंपनी ने दावा किया था कि जहाज पर मौजूद 140 से ज्यादा लोगों में किसी में भी वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। लेकिन अब नए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है।

कैसे हो रही है निकासी?

यात्रियों को सुरक्षात्मक सूट और मास्क पहने मेडिकल टीम की निगरानी में जहाज से उतारा गया। इसके बाद उन्हें सील बसों के जरिए एयरपोर्ट ले जाकर विशेष विमानों से उनके देशों में भेजा जा रहा है। WHO लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कई देशों की स्वास्थ्य एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। फिलहाल स्थानीय लोगों को किसी बड़े खतरे की बात नहीं कही गई है, लेकिन निगरानी और जांच तेज कर दी गई है।

क्या है हंता वायरस?

हंता वायरस (Hantavirus) एक खतरनाक वायरल संक्रमण है, जो मुख्य रूप से चूहों और अन्य कृन्तकों (rodents) के मूत्र, मल और लार के संपर्क से इंसानों में फैलता है। यह वायरस हवा में मौजूद संक्रमित कणों के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकता है। यह फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है और कई मामलों में जानलेवा भी साबित होता है। शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं, इसलिए पहचान मुश्किल होती है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …