Thursday , February 19 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बदरीनाथ हाईवे पर सेना का वाहन खाई में गिरा, तीन जवान घायल

बदरीनाथ हाईवे पर सेना का वाहन खाई में गिरा, तीन जवान घायल

जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर आज रविवार शाम सेना का वाहन हादसे का शिकार हो गया। सेना का वाहन टंगणी के पास अनियंत्रित होकर अचानक 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सेना के तीन जवान घायल हुए हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार सेना का वाहन आज शाम करीब चार बजे सामग्री लेकर गौचर से औली जा रहा था। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। वाहन के खाई में गिरने से तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों को जोशीमठ में सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया। गौरतलब है कि इससे पहले छह जुलाई और दस जुलाई को भी सामग्री लेकर जा रहे सेना के वाहन खाई में गिर गये थे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply