बदरीनाथ हाईवे पर सेना का वाहन खाई में गिरा, तीन जवान घायल
team HNI
August 2, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य
152 Views
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर आज रविवार शाम सेना का वाहन हादसे का शिकार हो गया। सेना का वाहन टंगणी के पास अनियंत्रित होकर अचानक 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सेना के तीन जवान घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सेना का वाहन आज शाम करीब चार बजे सामग्री लेकर गौचर से औली जा रहा था। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। वाहन के खाई में गिरने से तीन जवान घायल हो गए। घायल जवानों को जोशीमठ में सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया। गौरतलब है कि इससे पहले छह जुलाई और दस जुलाई को भी सामग्री लेकर जा रहे सेना के वाहन खाई में गिर गये थे।
2020-08-02