Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / खेल / Asia Cup 2023 : भारत-पाकिस्तान मैच के लिए नियमों में बदलाव, बारिश ने डाला खलल तो फिर…

Asia Cup 2023 : भारत-पाकिस्तान मैच के लिए नियमों में बदलाव, बारिश ने डाला खलल तो फिर…

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला 10 सितंबर रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दो सितंबर को ग्रुप राउंड में मैच हुआ था। हालांकि ये मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने भारत और पाकिस्तान के बीच 10 सितंबर को होने वाले एशिया कप सुपर-4 मुकाबले के लिए नियम बदले हैं।

रविवार को भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में बारिश ने खलल डाला तो रिजर्व डे पर दोनों देशों के बीच मुकाबला होगा। एशिया कप में पहले नियमों के मुताबिक एक भी रिजर्व डे नहीं रखा गया था। दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच के लिए इस नियम को आज शुक्रवार (आठ सितंबर) को एसीसी एशिया कप 2023 में जोड़ा है। इसके अलावा 17 सितंबर को होने वाले फाइनल के लिए एक रिजर्व डे है।

भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना है। कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से बारिश जारी है। यहां तक कि इस बारिश के कारण कोलंबो से मैचों की मेजबानी वापस लेने की बात हो रही थी। माना जा रहा था कि मैचों को हंबनटोटा या दांबुला में शिफ्ट करने पर विचार चल रहा था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब एशिया कप के बचे हुए सभी मुकाबले कोलंबो में ही खेले जाएंगे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply