Tuesday , February 24 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / बड़ा खुलासा:- यूपी चुनाव के बाद पीएम मोदी कांग्रेस में होंगे शामिल!

बड़ा खुलासा:- यूपी चुनाव के बाद पीएम मोदी कांग्रेस में होंगे शामिल!

पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में सियासी उठापटक चल रही है। इस बीच बड़ी खबर ये आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बहुत जल्द कांग्रेस पार्टी का दामन थाम सकते हैं। दरसअल, ये हम नहीं कह रहे बल्कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया का दावा है कि उनके पास इस मामले में बेहद अहम जानकारी है और खूफिया सूत्रों से ये खबर मिली है कि पीएम मोदी जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाएंगे।
 https://twitter.com/msisodia/status/821558569229107201
 बुधवार सुबह दिल्ली के उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर ये दावा किया कि जल्द ही पीएम मोदी कांग्रेस का दामन थाम लेंगे और इस सिलसिले में पीएम मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात भी की है। हालांकि सिसोदिया ने ये बात तंज के रूप में कही है। दरअसल हुआ यूं कि एक अखबार की खबर का स्क्रीन शॉट शेयर किया जिसमें लिखा था कि कुमार विश्वास आप का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। इसी को लेकर व्यंग्य करते हुए सिसोदिया ने कहा कि उनके पास भी बेहद खुफिया जानकारी है बीजेपी को लेकर।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply