मुंबई। आज शुक्रवार को पॉपुलर टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की अचानक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि 46 साल के सिद्धांत को जिम में वर्कआउट करते हुए हार्ट अटैक आया था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक इलाज किया, लेकिन उन्हें बचा नहीं पाए। यह तीसरा ऐसा मामला है जब किसी सेलिब्रिटी की मौत जिम में वर्कआउट करते हुए हुई है।
सिद्धांत टीवी शोज कुसुम, कसौटी जिंदगी की, कृष्णा-अर्जुन, जमीन से आसमान तक, क्या दिल में है, गृहस्थी जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। आखिरी बार इन्हें ‘जिद्दी दिल माने ना’ शो में देखा गया था। सिद्धांत फिटनेस फ्रीक थे, जो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर कर फैंस को मोटिवेट करते थे।
सिद्धांत के निधन पर टीवी एक्टर जय भानुशाली ने शोक जताया है। उन्होंने सिद्धांत की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, तुम बहुत जल्दी चले गए। सिद्धांत ने की पर्सनल लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है। उन्होंने दो शादियां की थीं। पहले उन्होंने इरा नाम की लड़की से शादी की थी, लेकिन साल 2015 में उनका तलाक हो गया। इसके दो साल बाद उन्होंने अलेसिया राउत से दूसरी शादी की। पहली शादी से सिद्धांत की एक बेटी थी। दूसरी शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ। अब सिद्धांत अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का जन्म 15 दिसंबर 1975 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। सिद्धांत ने सीरियल ‘कुसुम’ से इन्होंने अपना टीवी डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कृष्णा अर्जुन’, ‘क्या दिल में है’ जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया है। सिद्धांत को आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता था। जिम में वर्कआउट करते हुए हाल ही में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का भी निधन हुआ था। इससे पहले ‘भाभीजी घर पर हैं’ शो के एक्टर दिपेश भान की मौत भी वर्कआउट करते हुए हुई थी।
