Thursday , February 12 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार और डंपर की जोरदार भिड़ंत, हादसे में चिकित्सक की मौत

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार और डंपर की जोरदार भिड़ंत, हादसे में चिकित्सक की मौत

श्रीनगर। टिहरी जिले के कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे 58 पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कार सवार चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह डॉक्टर नीरज राय ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर आ रहे थे। तभी कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में रामपुर के पास उनकी कार की सामने से आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई। टक्कर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि डॉक्टर नीरज की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिन्हें बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला गया।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तत्काल डॉक्टर नीरज को बेस हॉस्पिटल श्रीनगर लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेस हॉस्पिटल के डॉक्टर एमएस अजय विक्रम ने बताया कि डॉक्टर नीरज के चेस्ट ओर ब्रेन में चोटें आई थी, जिस कारण उनकी मौत हो गई।

कीर्तिनगर कोतवाल एसएसआई कुंवर राम आर्य ने बताया कि दुर्घटना में डॉक्टर राय की मौत हुई है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है.।परिजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply