Thursday , June 19 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / चमोली: आखिरी गाँव वाण में लगाया विद्युत शिकायतों का कैंप

चमोली: आखिरी गाँव वाण में लगाया विद्युत शिकायतों का कैंप

चमोली/देवाल। विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों को लेकर आज के विकासखंड देवाल के आखिरी गांव वाण में एक कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में एक दर्जन के लगभग शिकायतें आई, इसमें से कई का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच कर्णप्रयाग के न्यायिक सदस्य संतोष डिमरी और उपभोक्ता सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट ने इस कैंप में शिकायतें सुनी। लोगों की सबसे अधिक शिकायतें विद्युत बिल से संबंधित हैं।

इसके अलावा कुछ शिकायतें लंबे समय से कनेक्शन न मिलने और ट्रांसफार्मर न लगाने से संबंधित भी फोरम को मिली। दोनों सदस्यगणों ने यूपीसीएल के अधिकारियों को तत्काल उपभोक्ताओं की शिकायत व निवारण करने के निर्देश दिए तथा कुछ प्रकरणों में यूपीसीएल को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया, ताकि उपभोक्ताओं की इन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द निकल सके।

इस मौके पर गांव के प्रधान कृष्णा बिष्ट व पूर्व ड्यूटी रेंजर त्रिलोक सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में वाण गांव के लोग मौजूद रहे। फोरम के सदस्यगणों ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का हर हाल में समाधान किया जाएगा।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …