Sunday , September 27 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के इन चार जिलों में बारिश के आसार, चारधाम यात्रा तैयारियों में पड़ी बाधा

उत्तराखंड के इन चार जिलों में बारिश के आसार, चारधाम यात्रा तैयारियों में पड़ी बाधा

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल के तीन जिलों और कुमाऊं मंडल के एक जिले में बारिश का अनुमान लगाया है। इन जिलों के लोगों से सावधान रहने को कहा गया है। उधर तीन दिन से लगातार बारिश होने के कारण जहां केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों में बाधा पड़ी है, वहीं पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में आज उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बारिश होगी। गौरतलब है कि ये तीनों चारधाम वाले जिले हैं। उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम हैं। इन दोनों धामों के कपाट 30 अप्रैल को खुल रहे हैं। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम है। केदार के कपाट 2 मई को खुलेंगे। चमोली में बदरीनाथ धाम स्थित है। बदरीविशाल के कपाट 4 मई को खुलने जा रहे हैं। उधर कुमाऊं में पिथौरागढ़ जिले में बारिश का अनुमान है।

दून में रविवार को सुबह से बादल मंडराते रहे। दोपहर में कहीं-कहीं चटख धूप भी खिली। दिनभर दून में उमसभरी गर्मी ने बेहाल किया। हालांकि, शाम को बादलों का डेरा डालने से वर्षा के आसार बने रहे। उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह पिछले दो दिन से रुक-रुककर वर्षा के दौर हो रहे हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …