Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / राज्य / सीएम हरीश रावत ने हरिद्वार ग्रामीण से किया नामांकन

सीएम हरीश रावत ने हरिद्वार ग्रामीण से किया नामांकन

देहरादूनः सीएम हरीश रावत ने आज हरिद्वार ग्रामीण से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सीएम के साथ भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट ऑफीस पहुंचे थे। आपको बता दें कि राज्य में नामांकन दाखिल कराने का आज आखिरी दिन था। इस दौरान सीएम के साथ पत्नी, बेटी और बेटा भी नामांकन कराने साथ पहुंचे। 
 
हरीश रावत प्रदेश की चुनावी दंगल में इस बार दो सीटों से ताल ठोक रहे हैं। सीएम इससे पहले किच्छा विधानसभा क्षेत्र से पहले ही नामांकन कार चुके थे। बता दें कि सीएम नामांकन से पहले सुबह 9 बजे दक्ष मंदिर में पूजा-अर्चना किए और फिर 10 बजे हरकी पैड़ी पहुंच गंगा पूजन किए। 
 
इसके बाद सीएम रोशऩाबाद कलेक्ट्रेट ऑफीस पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराय़ा। नामांकन करने के बाद सीएम ने कहा कि जनता का आशीर्वाद लेकर विधानसभा जाने के लिए नामांकन किया है। 
 
इसके बाद मीडिया से बात करते हुए हरीश रावत आशा व्यक्त की की क्षेत्र की जनता उन्हें एक बार फिर से सेवा करने का मौका देगी। उन्होंने कहा कि पहले राज्य में राजनीतिक अस्थिरता रही है उसे हमें स्पष्ट और अच्छा बहुमत से जिताकर विकास में भागीदार बनाएंगे। 
 
साथ ही सीएम ने कहा कि वे प्रदेश को भ्रष्ट्राचार मुक्त और रोजगार युक्त राज्य अगले 5 साल में प्रदेश की जनता को देंगे। दो सीटों पर चुनाव लड़ने पर पुछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि उधमसिंह नगर और हरिद्वार सुबे के विकास के मुख्य केंद्र हैं। 
 
उन्होंने कहा कि यहां से कांग्रेस के केवल 2 विधायक हैं इसलिए ये मेरी जिम्मेदारी है कि यहां से अधिक से अधिक विधायक दूं। वहीं आज रानीखेत से कांग्रेस प्रत्याशी करन मेहरा ने भी नामांकन दाखिल किया है। 
 
इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा सहित कई लोग मौजूद थे। आपको बता दें कि करन मेहरा सीएम हरीश रावत के साले हैं। बता दें कि राज्य के 70 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 15 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply