Sunday , May 19 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में माफिया तंत्र उखाड़ने को हो जाएं एकजुट : त्रिवेंद्र

उत्तराखंड में माफिया तंत्र उखाड़ने को हो जाएं एकजुट : त्रिवेंद्र

  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर इंस्पेक्टर भारत सिंह को उत्कृष्ट विवेचना साइबर क्राइम के लिए और चमोली जिले के थाना पोखरी को बेस्ट थाने का दिया अवार्ड

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने पुलिस लाईन देहरादून में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित रैतिक परेड में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया व राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने पोखरी थाना को सर्वश्रेष्ठ थाना चयनित होने पर ट्रॉफी एवं एक लाख रूपये का चेक देकर सम्मानित किया। पुलिस के अधिकारियों को अग्निशमन के क्षेत्र में विशिष्ट पदक तथा सेवा पदक, उत्कृष्ट विवेचना एवं उत्कृष्ट अनावरण के पदकों से सम्मानित किया।

इस मौके पर त्रिवेन्द्र ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की आजादी के लिए लंबा संघर्ष किया। आजादी के बाद उन्होंने मजबूत इच्छा शक्ति से देश की रियासतों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। किसी भी देश, राज्य एवं बल की मजबूती के लिए एकता होना सबसे जरूरी है। समाज की शक्ति एकता से ही बढ़ती है। सरदार पटेल ने समाज के हर वर्ग के समान विकास के लिए प्रयास किये। उन्होंने प्रशासनिक तंत्र और पुलिस को मजबूती देने का कार्य किया।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का सपना साकार हो रहा है। कोविड पर नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने जो लड़ाई लड़ी, यह दुनिया के लिए एक मिसाल बनी। आज भारत काफी हद तक कोविड पर विजय पाने में सफल हुआ है। कोविड से बचाव के लिए समाज के हर वर्ग ने अपनी ओर से पूरा सहयोग दिया है। सेवा भाव को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। जब तक कोविड पूर्ण रूप से समाप्त नहीं होता है, तब तक हमें पूरी सतर्कता के साथ रहना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की जरूरत है। माफिया तंत्र जो अवैध रूप से प्रदेश के अन्दर घुसने का प्रयास करते हैं, चाहे नशा माफिया हो, खनन माफिया हो, वन माफिया हो इनके खिलाफ एक होकर हमें लड़ना है। राज्य सरकार माफिया तंत्र से मुक्ति के लिए संकल्पबद्ध है। सरदार पटेल का जीवन हमें प्रेरणा और बल देगा।

पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका रही और अनेक रियासतों का विलय कर उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। सरदार पटेल की जयन्ती के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा 21 से 31 अक्टूबर तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किये।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए सरहानीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। कृपाराम शर्मा को विशिष्ट सेवा पदक, वंश बहादुर यादव, राजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, यशपाल सिंह को सराहनीय सेवा पदक व इंस्पेक्टर भारत सिंह को उत्कृष्ट विवेचना साइबर क्राइम के लिए सम्मान से नवाजा गया। चमोली जिले के थाना पोखरी को बेस्ट थाने का अवार्ड दिया गया।

इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक हरबंस कपूर, गणेश जोशी, खजान दास, मुन्ना सिंह चैहान, मेयर सुनील उनियाल गामा, नरेश बंसल, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव गृह नितेश झा, पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून अशोक कुमार, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

About team HNI

Check Also

यमुनोत्री धाम में हार्ट अटैक से एक श्रद्धालु की मौत, मरने वालों की संख्या हुई पांच

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। लाखों की संख्या में भक्त देवभूमि …

Leave a Reply