नई दिल्ली। देश में पिछले एक दिन में Covid-19 के 71 हजार 365 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 24 लाख 10 हजार 976 हो गई. वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 8 लाख 92 हजार 828 रह गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से 1,217 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 5 हजार 279 हो गई है।
देश में कोरोना महामारी को हराने के लिए वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। बुजुर्गों के साथ व्यस्कों, किशोरों एवं गर्भवती महिलाओं में भी टीकाकरण करवाने के लिए जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 171 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराकें लगाई जा चुकी हैं। वैक्सीनेशन अभियान को रफ्तार देने के लिए अब तक पांच करोड़ किशोर-किशोरियों को कम से कम कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगा दी गई है वहीं 28 लाख गर्भवती महिलाओं ने भी टीकाकरण करवा लिया है जिनमें से 11.6 लाख गर्भवती महिलाओं को पहली खुराक दे दी गई है।
Hindi News India