Saturday , February 21 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : नदी में नहाने गये बीटेक के छात्र की मौत

देहरादून : नदी में नहाने गये बीटेक के छात्र की मौत

देहरादून। यहां थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत तुलाज इंस्टीट्यूट का बीटेक फर्स्ट ईयर का छात्र हिमांशु अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस अनुसार हिमांशु निवासी मुजफ्फरनगर बीटेक फर्स्ट ईयर का छात्र था जो देहरादून के तुलाज इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रहा था। बीते बुधवार शाम हिमांशु अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। उसी दौरान वह डूब गया तो उसके दोस्तों ने उसे नदी से बाहर निकाला। बेहोश हिमांशु को उसके दोस्त उसे नजदीकी अस्पताल ले कर गए। जहां डॉक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। यह हृदयविदारक खबर सुनते ही हिमांशु के परिजनों में कोहराम मचा है। थाना प्रेमनगर प्रभारी दीपक रावत ने बताया कि आज गुरुवार सुबह अस्पताल से मृतक हिमांशु का डेथ मेमो प्राप्त हुआ, जिसके बाद पुलिस ने घटना की जांच कर रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply