Thursday , February 19 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / इस बार नहीं जलेगा मेघनाथ—कुंभकर्ण का पुतला

इस बार नहीं जलेगा मेघनाथ—कुंभकर्ण का पुतला

देहरादून। इस बार दशहरा पर परेड ग्राउंड में रावण के पुतले का दहन नहीं होगा। रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में रावण के पुतले का दहन होगा। लेकिन मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन नहीं होगा। रावण का पुतला करीब 10 फीट ऊंचा होगा।
दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी समिति के अध्यक्ष संतोष नागपाल ने बताया कि पहले रावण की ऊंचाई 15 से 17 फीट तय की गई थी। लेकिन अब इसे घटाया गया है। समिति 75 साल से दशहरा का आयोजन करती आ रही है। इस लिहाज से परंपरा को बनाए रखने के लिए सूक्ष्म रूप से रावण दहन किया जाएगा। मेघनाथ व कुंभकर्ण का पुतला नहीं बनाया गया है। दर्शकों के भी प्रवेश पर रोक रहेगी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply