Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सात माह बाद खुलेंगे स्कूल

सात माह बाद खुलेंगे स्कूल

  • 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी शिक्षकों और छात्रों को

देहरादून। प्रदेश के सभी शिक्षा बोर्डों से संबद्ध सभी आवासीय और डे स्कूलों में 10वीं व 12वीं कक्षाएं दो नवंबर से संचालित होंगी। सरकार ने शनिवार को मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) जारी कर दी। स्कूलों को 72 घंटे पहले विद्यार्थियों और स्टाफ की कोविड निगेटिव जांच रिपोर्ट के साथ हर जिले में मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होगा। सरकारी आवासीय विद्यालयों के लिए अलग से एसओपी जारी की जाएगी। एसओपी की अनदेखी करने वाले स्कूलों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।
कोरोना महामारी के चलते चालू शैक्षिक सत्र 2020-21 में सात महीनों के बाद आठवें माह दो नवंबर से स्कूल खुलने का रास्ता साफ हुआ है। इस फैसले को लागू करने के लिए मुख्य सचिव ओमप्रकाश की ओर से शनिवार को डे और आवासीय स्कूलों के लिए अलग-अलग एसओपी जारी की गईं हैं।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply