Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / दून से सटे सिरमौर में खुशिया बदली मातम में

दून से सटे सिरमौर में खुशिया बदली मातम में

  • बारात की गाड़ी खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत

देहरादून। राजधानी से सटे हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल में सोमवार देर रात खुशिया मातम में बदल गई। हादसे में 10 बरातियों की मौत हो गई है। इस हादसे में दो बराती घायल भी हुए हैं। टिंबी-मिल्ला सड़क मार्ग पर पशोग गांव के समीप यह हादसा हुआ है।

हादसे में घायल अक्षय (21), कमना राम (50) का उपचार पांवटा अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे में चढेऊ निवासी अनिल कुमार (38), इंदर सिंह (44), यश(12), प्रवेश (18), सुरेश (19), प्रवेश (17) और नीरज (17) के अलावा कांटो भटनोल के बंटी (16) और लालूग के कुलदीप (20) शामिल हैं। कुलदीप ने पांवटा अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि शिल्ला पंचायत के चढ़ेऊ गांव से बरात बकरास के गांव भटयूडी में दुल्हन लेने पहुंची थी। जब यह बरात लौट रही थी तो बोलेरो कैंपर एचपी 17सी-4137 पशोग के चुमनल खाला के समीप खाई में गिर गई। हादसे का पता चलते ही पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने खाई से शवों को बाहर निकाला।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply