Thursday , April 17 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून नगर निगम में 90 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

देहरादून नगर निगम में 90 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

देहरादून। नगर निगम ने आउटसोर्स कंपनी के जरिए भर्ती कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। कई कर्मचारियों को मौखिक रूप से सूचित किया गया है कि वे ड्यूटी पर न आएं। करीब 90 से अधिक कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अगले दो दिन में कर्मचारियों को बर्खास्तगी के आदेश जारी हो सकते हैं। राजनीतिक दबाव के चलते अभी शासन स्तर पर सूची पर मोहर लगने का इंतजार है।

कर्मचारियों का आरोप है कि हटाए जा रहे 95 कर्मचारियों की सूची आनन फानन में तैयार की गई है और उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। कई ने मांग की है कि टाइपिंग टेस्ट के आधार पर कर्मचारियों की छंटनी होनी चाहिए। कुछ जनप्रतिनिधियों ने भी छंटनी का विरोध शुरू कर दिया है। अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल ने बताया कि इस विषय को लेकर नगर आयुक्त को अवगत करवाएंगे।

नगर निगम में आउटसोर्स पर करीब सवा तीन सौ कर्मचारी रखे गए हैं। जिनमें से ज्यादातर लापता हैं, हालांकि कई कर्मचारी नियमित रूप से निगम कार्यालय पहुंचकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। लेकिन, शासन के छंटनी के निर्देश के बाद बीते तीन सप्ताह से अनावश्यक कर्मियों की सूची तैयार कर उन्हे बाहर का रास्ता दिखाने की कसरत चल रही है।

वहीं, नेताओं की सिफारिश पर रखे गए कर्मचारियों को लेकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में छंटनी के दौरान कई काम करने वाले कर्मचारियों के भी सूची में नाम चढ़ने की सूचना है। जिससे कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच हुआ है।

About team HNI

Check Also

विभागों द्वारा दिसंबर तक बजट का 80 प्रतिशत तक खर्च किया जाए, सीएम धामी ने दिये निर्देश

विभागों द्वारा माह दिसम्बर तक बजट का 80 प्रतिशत तक खर्च किया जाए- मुख्यमंत्री बजट …