Tuesday , February 17 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : आज शुक्रवार को आधे पलटन बाजार में पूरी तरह लॉकडाउन

देहरादून : आज शुक्रवार को आधे पलटन बाजार में पूरी तरह लॉकडाउन

  • आज शुक्रवार से रोज सुबह नौ से शाम छह बजे तक ही खुलेगा आढ़त बाजार

देहरादून। यहां के पलटन बाजार का आधा हिस्सा आज शुक्रवार को पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा और स्थानीय लोग अपने-अपने घरों में ही रहेंगे। कोरोना संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के चलते जिला प्रशासन की ओर से यहां सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। आज इस क्षेत्र में सभी तरह की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने लॉकडाउन के आदेश जारी करते हुए बताया कि शुक्रवार 17 जुलाई को इस पूरे इलाके में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन अवधि में पुलिस सभी मार्गों पर बैरिकेड लगाकर और सुरक्षा उपाय करेगी। दोनों तरफ की दुकानों को सैनिटाइज किया जाएगा। इस दौरान सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, कार्यालय, बैंक आदि पूरी तरह बंद रहेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी को उक्त क्षेत्र में दैनिक आवश्यकता की सामग्री राशन, सब्जी, फल इत्यादि की उपलब्धता और सहायक निदेशक डेयरी को दूध की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देहरादून में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए आढ़त बाजार के होलसेल व्यापारियों के बाद अब देहरादून क्षेत्र के सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने भी अपनी दुकानों को सुबह नौ से शाम छह बजे तक ही खोलने का फैसला लिया गया। यह व्यवस्था आज शुक्रवार से ही लागू होगी। इस संबंध में देहरादून डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इसमें दुकानों को सुबह नौ से शाम को छह बजे तक ही खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोयल, उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, महासचिव राजकुमार रेखी, सहसचिव सुधीर कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश दुआ, पुनीत मित्तल, विनय गोयल, प्रणीन बाधवा, विवेक अग्रवाल, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply