Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / ओह माय गाॅड, 24 घंटे में एक लाख 70 हजार कोरोना संक्रमित

ओह माय गाॅड, 24 घंटे में एक लाख 70 हजार कोरोना संक्रमित

  • हालात बेकाबू, 904 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है। सोमवार को देश में एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमण के मामलों के अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 1.70 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं और 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस के नए मामले और संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। देश में पिछले पांच दिन से लगातर एक लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। रविवार को यह संख्या 1.52 लाख के पार पहुंच गई। देश में नए संक्रमितों के साथ मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों में 904 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। यह पिछले 6 महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले पिछले साल 17 अक्तूबर को सबसे ज्यादा 1,032 लोगों की मौत हुई थी।
अब तक 1.35 करोड़ लोग संक्रमित
देश में अब तक 1 करोड़ 35 लाख 25 हजार 379 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 21 लाख 53 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 70 हजार 209 मरीजों की मौत हो गई। हालांकि अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply