Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / दिल्ली में लॉकडाउन : केजरीवाल बोले- जान है तो जहान है

दिल्ली में लॉकडाउन : केजरीवाल बोले- जान है तो जहान है

नई दिल्ली। दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज रविवार को बताया कि 17 मई की सुबह तक लॉकडाउन लागू रहेगा और इस बार इसमें और ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले एक हफ्ते तक मेट्रो सेवाएं भी बंद रहेंगी। कोरोना के केस कम हुए हैं, लेकिन अभी ढिलाई नहीं बरती जा सकती। जान है तो जहान है।
आज रविवार को पिछले 24 घंटे में यहां 13,336 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह आंकड़ा पिछले 26 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को 11,491 केस आए थे। वहीं, बीते दिन दिल्ली में 14,738 लोग कोरोना से ठीक हुए और 273 लोगों की मौत भी हुई। यहां अब तक 13.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.17 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,344 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 86,232 लोगों का इलाज चल रहा है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply