Guest Post

जेल प्रशासन ने शहाबुद्दीन की मौत को बताया अफवाह

  • हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है उपचार
  • ट्वीट करने वाली मीडिया एजेंसी ने मांगी माफी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए बिहार के बाहुबली नेता और राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन की खबर अफवाह निकली। इससे पहले शनिवार सुबह से समाचार एजेंसी एएनआइ के ट्वीट के बाद इंटरनेट मीडिया पर यह अफवाह तेजी से फैली कि बिहार के दबंग नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन का दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में निधन हो गया। कुछ देर बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने मोहम्मद शहाबुद्दीन की कोरोना संक्रमण से मौत की खबरों को अफवाह करार दिया। जेल प्रशासन ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को अफवाह बताया गया। जेल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि पूर्व सांसद दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती हैं। मरीज की हालत गंभीर है और इलाज जारी है। इस बीच समाचार एजेंसी ने मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौत की खबर ट्वीट करने पर माफी मांगी है।

Leave a Reply