Monday , February 23 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / गुजरात में भाजपा करोड़ों रुपए में खरीद रही है विधायक
bjp

गुजरात में भाजपा करोड़ों रुपए में खरीद रही है विधायक

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर गुजरात में राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि वह गुजरात में भी वही तरीका अपना रही है जो उसने गोवा और मणिपुर में बहुमत हासिल किए बिना सरकार के गठन के लिए अपनाया था।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यहां पार्टी मुख्यालय में विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को हराने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त पर करोड़ो रुपए खर्च कर रही है।
इससे पहले उसने इसी तरह का असंवैधानिक काम गोवा और मणिपुर चुनाव के बाद भी किया था। इन दोनों राज्यों में उसके विधायकों की संख्या कांग्रेस से कम थी, इसके बावजूद खरीद-फरोख्त के जरिए उसने सरकार के गठन का जनादेश मिले बिना सरकार बनाई है।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह विधायकों की खरीद-फरोख्त पर करोड़ों रुपए खर्च कर चुकी है। कांग्रेस के एक विधायक पुनाभाई गामित ने कहा है कि उन्हें भाजपा ने 10 करोड़ रुपए देने को कहा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ अन्य विधायकों ने भी आरोप लगाया है कि भाजपा ने उन्हें करोड़ों रुपए देने की पेशकश की है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply