Friday , February 20 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरिद्वार: फंदे से लटका मिला जूना अखाड़े के संत का शव, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार: फंदे से लटका मिला जूना अखाड़े के संत का शव, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र स्थित शांति भवन अपार्टमेंट में जूना अखाड़े के एक संत का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को घटना की सूचना हरिद्वार के शांति भवन के अपार्टमेंट से मिली। 70 वर्षीय संत की पहचान सुरेशानंद के रूप में हुई है। उनका शव हरिद्वार के शांति भवन के अपार्टमेंट में फ्लैट से लटका हुआ पाया गया। वह पिछले 5-6 महीनों से फ्लैट में किराए पर रह रहे थे।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाहरी गेट को काटकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फ़िलहाल पुलिस जांच कर रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …