Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरिद्वार : सरकारी नौकरी के नाम पर बेरोजगारों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

हरिद्वार : सरकारी नौकरी के नाम पर बेरोजगारों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में पुलिस ने जिलेभर में बेरोजगारों को सरकारी नौकरी के नाम पर ठगने वाले फर्जी गिरोह और भर्ती सेंटर का पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लक्सर क्षेत्र में फर्जी सेंटर का संचालन किया जा रहा था। फर्जी भर्ती सेंटर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी स्वास्थ्य विभाग, जिला जज कोर्ट और आयकर में नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करते थे। जिसके एवज में बेरोजगारों से पांच से लेकर आठ लाख रुपए तक वसूलते थे। साथ ही आरोपी जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की फर्जी मेल आईडी तैयार कर अभ्यर्थियों को ईमेल से नियुक्ति पत्र भेजते थे। बाद में उन्हें वैकेंसी कैंसिल होने की बात कहकर टरका देते थे। जिलेभर में आठ ठगी के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी से भारी मात्रा में इलैक्ट्रोनिक सामान कम्प्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर, नकदी, घटना में इस्तेमाल किए जाने वाले कई मोबाइल फोन तथा अन्य दस्तावेज आदि के साथ दबो​चे गए। इस मामले में अन्य कई लोगों के नाम भी सामने आए हैं। जिनकी तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। बता दें कि पूर्व में भी लक्सर से कांग्रेस नेत्री सहित कई आरोपी फर्जी भर्ती सेंटर चलाने के मामले में जेल गए थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply