Wednesday , February 25 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरिद्वार: केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल को सीबीआई ने रिश्वत लेते दबोचा

हरिद्वार: केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल को सीबीआई ने रिश्वत लेते दबोचा

हरिद्वार। सीबीआई ने हरिद्वार के बीएचईएल, रानीपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल को शिकायतकर्ता से ₹30,000 की रिश्वत मांगते और स्वीकारते हुए गिरफ्तार किया है।

मिलीं जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रिंसिपल राजेश कुमार संविदा कर्मचारियों से हर महीने पैसे ले रहा था। स्कूल में नौकरी जारी रखने के लिए गार्ड, स्वीपर और गार्डनर जैसे संविदा कर्मियों से हर महीने 10,000 रूपए उनके पर्यवेक्षक के माध्यम से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बीते 10 महीने के लिए आठ श्रमिकों की उसे अस्सी हजार का भुगतान किया जाना है। हालांकि बात करने के बाद आरोपी रिश्वत की रकम घटाकर 500 रुपए करने के लिए मान गया था। जब कर्मचारी परेशान हो गए तो उन्होंने सीबीआई से इसकी शिकायत की। जिसके बाद टीम ने छापा मारकर प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि सीबीआई द्वारा आरोपियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों की भी तलाशी की गई। जहां से सीबीआई को कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …