Saturday , February 21 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरिद्वार : उत्तराखंड का हुआ अलकनंदा गेस्ट हाउस, योगी ने धामी को सौंपी चाबी

हरिद्वार : उत्तराखंड का हुआ अलकनंदा गेस्ट हाउस, योगी ने धामी को सौंपी चाबी

हरिद्वार। आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां यूपी के लग्जरी होटल भागीरथी आवास का लोकार्पण किया। होटल भागीरथी के लोकार्पण के साथ ही योगी ने धामी को हरिद्वार में मौजूद अलकनंदा गेस्ट हाउस की चाबी सौंपी। अलकनंदा गेस्ट हाउस यूपी सिंचाई विभाग के अधीन था। अब इस पर उत्तराखंड का कब्जा हो गया है।
उल्लेखनीय है कि होटल भागीरथी आवास में 100 कमरे हैं। इनमें 88 कमरे डीलक्स और 12 कमरे सुइट वीआईपी रूम हैं। पर्यटक आवास में सेंट्रलाइज्ड एसी, 3 लिफ्ट, रेस्टोरेंट और दो बैंक्वेट हॉल की सुविधा है। इसमें एक बैंक्वेट हॉल में 100 लोगों की गैदरिंग कैपेसिटी और दूसरे बैंक्वेट हॉल में 150 लोगों की गैदरिंग की कैपेसिटी है।
होटल भागीरथी से गंगा दर्शन भी होंगे। होटल के साथ ही एक छोटा सा मंदिर भी बनाया गया है। भागीरथी पर्यटक आवास में लगी पेंटिंग में हिंदू धर्म की संस्कृति को दर्शाया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply