Friday , December 12 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / रहें सावधान, उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…

रहें सावधान, उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को मौसम ने करवट बदली। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। उत्तराखंड में आज पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सभी जिलों में बारिश होगी। बुधवार को हुए बारिश से कई पहाड़ी जिलों में जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया था। ऐसे में आज होने वाली बारिश से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी जिले में अधिकांश जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। ऐसी ही बारिश की भविष्यवाणी चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल जिलों के लिए भी की गई है। हरिद्वार जिले में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में अधिकांश जगह हल्की और मध्यम बारिश का अलर्ट दिया गया है।

बता दें कि चमोली जिले के थराली में तीन घंटे तक लगातार हुई बारिश से नदी और नाले उफना गए। इस दौरान नालों में आए मलबे में कई गाड़ियां दब गईं। वहीं कई जगह ओलावृष्टि हुई। ओलों से सरसों, आड़ू और माल्टा की फसलों को नुकसान पहुंचा है। हालत ये थी कि खेत और क्यारियां ओलों से सफेद नजर आने लगीं। इसके साथ ही ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, रुद्रनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी में बर्फबारी हुई।

About team HNI

Check Also

सीएम धामी ने किया ‘लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया’ पुस्तक का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मोहनी रोड स्थित दून इंटरनेशल स्कूल में …