Wednesday , March 11 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / आज बुधवार को भी दून समेत आठ जिलों में होगी भारी बारिश!

आज बुधवार को भी दून समेत आठ जिलों में होगी भारी बारिश!

देहरादून। दून समेत प्रदेश के आठ जिलों में आज बुधवार को भी भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी बादल मेहरबान रहेंगे।
मौसम केंद्र के अनुसार आज बुधवार को देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है। मौसम केंद्र निर्देशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल इसी तरह का मौसम बना रहेगा। अगले एक हफ्ते तक ज्यादातर जगह भारी या बहुत भारी बारिश हो सकती है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply