आज बुधवार को भी दून समेत आठ जिलों में होगी भारी बारिश!
team HNI
July 8, 2020
उत्तरकाशी, उत्तराखण्ड, चमोली, चर्चा में, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, राज्य, रुद्रप्रयाग
176 Views
देहरादून। दून समेत प्रदेश के आठ जिलों में आज बुधवार को भी भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी बादल मेहरबान रहेंगे।
मौसम केंद्र के अनुसार आज बुधवार को देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है। मौसम केंद्र निर्देशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल इसी तरह का मौसम बना रहेगा। अगले एक हफ्ते तक ज्यादातर जगह भारी या बहुत भारी बारिश हो सकती है।
2020-07-08