Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : डोईवाला में मणि माई मंदिर के पास भीषण हादसा, चार लोगों की मौत

देहरादून : डोईवाला में मणि माई मंदिर के पास भीषण हादसा, चार लोगों की मौत

देहरादून। डोईवाला में मणि माई मंदिर के पास हाईवे पर भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा बीते गुरुवार की देर रात करीब दो बजे का बताया जा रहा है। 
बताया गया कि गुरुवार देर रात हाईवे पर एक तेल के टैंकर ने टेंपो ट्रैवलर को भीषण टक्कर मार दी। जिससे टेंपो ट्रैवलर पेड़ पर जाकर टकरा गया। हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन में फंसे शवों और घायलों को निकाला। हादसे के बाद तेल टैंकर चालक फरार हो गया। सूचना पर नगर कोतवाल प्रदीप बिष्ट पुलिस क्षेत्राधिकारी आदि मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य किया।

मृतक के नाम  
1- साबिर निवासी लाडपुर, नजीबाबाद, उम्र 25 वर्ष
2-  इंतजार निवासी ब्राह्मणवाला, नाले के पास, देहरादून,  उम्र 40 वर्ष
3-  शाकिब पुत्र सरफराज निवासी महमूदपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बिजनौर
4-  मोहम्मद खालिद पुत्र अलीमुद्दीन निवासी खेड़ा, थाना नटहोर, जनपद बिजनौर, उम्र 29 वर्ष

घायलों के नाम 
1-  दिलबाज पुत्र शरीफ निवासी महमूदपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बिजनौर
2-  शाजिद पुत्र अकबर निवासी महमूदपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बिजनौर

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply