Tuesday , March 26 2024
Breaking News
Home / खेल / आईपीएल 2022 नीलामी : यंग इंडियंस पर हुई धन वर्षा!

आईपीएल 2022 नीलामी : यंग इंडियंस पर हुई धन वर्षा!

  • मेगा ऑक्शन में अब तक सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने श्रेयस
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ में खरीदा, रैना नहीं बिके

बेंगलुरु। श्रेयस अय्यर आईपीएल मेगा ऑक्शन में अब तक सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ में खरीदा है। वह पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। नीलामी में अब तक सबसे ज्यादा फायदा हुआ है, पूर्व अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस को, जिन्हें 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा है। उनकी वैल्यू में 337% इजाफा हुआ।
इस नीलामी में यंगिस्तान पर भी खूब धन वर्षा हुई। युवा ओपनर देवदत्त पडिक्कल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.75 करोड़ में खरीदा। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले पडिक्कल की बोली 40 सेकंड में ही 4 करोड़ पार कर गई थी। इसी तरह हर्षल पटेल को 10.75 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने और नीतीश राणा को 8 करोड़ में केकेआर ने खरीदा।
एक करोड़ के बेस प्राइस वाले मनीष पांडे पर दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ ने बोली लगानी शुरू की। अंत में लखनऊ ने 4.60 करोड़ में मनीष को खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद में पांडे की सैलरी 11 करोड़ रुपए थी। कई बार इन पर सेल्फिश खेलने के आरोप लगते रहे हैं, लिहाजा बहुत बड़ी रकम हासिल नहीं कर सके। इनकी वैल्यू 58% कम हुई। पूर्व बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन भी पहले राउंड में अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था।
मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। आईपीएल 2021 के दौरान बीच सीजन के दौरान ही चेन्नई ने उन्हें ड्रॉप कर दिया था।
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके स्टीव स्मिथ भी अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपए था। पिछले साल स्मिथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे। रॉबिन उथप्पा को चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा। पिछले साल भी वह इसी टीम का हिस्सा थे और उनको 3 करोड़ मिलते थे। दो करोड़ के बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय को गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ में ही खरीदा। पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद से भी उनको 2 करोड़ रुपए ही मिले थे।

About team HNI

Check Also

सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पद नाम और चयन प्रक्रिया बदली, जानिए

Agniveer Bharti 2024 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2014 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया …

Leave a Reply