Friday , February 27 2026
Breaking News
Home / खेल / आईपीएलः हर्षल की घातक गेंदबाजी से मुंबई चित

आईपीएलः हर्षल की घातक गेंदबाजी से मुंबई चित

  • आखरी गेंद पर आरसीबी ने मैच जीता

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को 14वें सीजन के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। यह लगातार 9वां साल है जब मुंबई टीम ने हार के साथ शुरुआत की है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर जीत के साथ आगाज किया। मुंबई ने 9 विकेट पर 159 रन बनाए थे जिसे बेंगलुरू ने 8 विकेट गंवाकर हासिल किया। मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का रन आउट होना घातक हुआ। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के लिए क्रिस लिन ने 49 रन बनाए तो इशान किशन ने 28 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाजी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। बेंगलुरू के गेंदबाज हर्षल ने 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply