Tuesday , February 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ऋषिकेश मार्ग पर चट्टानों के सरकने से जेसीबी और पोकलैंड खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

ऋषिकेश मार्ग पर चट्टानों के सरकने से जेसीबी और पोकलैंड खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

ऋषिकेश: उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। ऋषिकेश के कौडियाला के पास भारी चट्टानों के सरकने से जेसीबी और पोकलैंड खाई में गिर गई हैं। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है। राहत और बचाव कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि मजदूर काम समाप्त करके वापस आ रहे थे। इसी दौरान अचानक भूस्खलन हो गया जिसके कारण ये सभी लोग मलबे की चपेट में आ गए।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम को 3 लोगों के चट्टानों में दबे होने की जानकारी प्राप्त हुई। मजदूर और चालक भारी चट्टानों के नीचे दबे थे। पोकलैंड से भी पेट्रोल बिखरा पड़ा है। इस कारण कटिंग का काम करने में दिक्कत आ रही है।
दुर्घटनाग्रस्त जेसीबी संख्या- एचआर 06 एवी 0924 ऑपरेटर प्रभात राजेश पुत्र भजनलाल निवासी माजरा तारागढ़ तहसील पठानकोट गुरदासपुर पंजाब उम्र 32 वर्ष है। पोकलैंड चालक संजीव कुमार पुत्र बृजभूषण निवासी माजरा ख्याला तहसील पठानकोट पंजाब उम्र 40 वर्ष है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply